- Hindi News
- National
- Pathankot News Human Service Is Nothing Short Of Spiritual Practice In Itself
मानव सेवा अपने आप में किसी साधना से कम नहीं
सत्य साईं ऑर्गेनाइजेशन की काॅन्फ्रेंस में हिस्सा लेते संस्था के पदाधिकारी।
पठानकोट|सत्य साईं आॅर्गेनाइजेशन पंजाब की ओर से सियाली रोड स्थित आॅडिटोरियम में काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं ट्रस्ट के आरजे र|ायक व आॅल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के नवनीश पांडेय विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा अपने आप में किसी साधना से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा द्वारा बताई गई पांच चीजों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी बदलाव ला सकता है। उनके आदर्शों को अपनाते हुए सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलते हुए सभी जाति और मजहब के लोगों को एक परिवार के रूप में जोड़ें। साईं ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर एसके.पुंज ने कहा कि पंजाबभर में 17 सेंटर काम कर रहे हैं।