- Hindi News
- National
- Pathankot News If The Truck Suddenly Broke The Brakes The Bike Rider Collided The Leg Broke
तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक मारी तो पीछे बाइक सवार टकराया, टांग टूटी
पठानकोट | पठानकोट-जुगियाल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक मारी तो पीछे आ रहा बाइक सवार ट्रक से टकरा गया। हादसे में युवक की टांग फेक्चर हो गई और कंधे पर चोटें आईं। उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल मुकेश कुमार शाहपुरकंडी के गांव कुठेड़ का रहने वाला है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक ट्रक नंबर ट्रेस करवा चालक का पता लगाया जा रहा है। मुकेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बाइक पर बड़े भाई रोहित कुमार को पंगोली चौक छोड़कर वापस घर जा रहा था। कलेर पैलेस के पास उसके आगे एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारी और वह ट्रक की पिछली साइड से टकरा गया। हादसे में उसकी टांग टूट गई और उसके कंधे पर भी गंभीर चोटें आईं। उसने अपने भाई रोहित कुमार को फोन करके बुलाया और उसने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज करके ट्रक का पता लगा रही है।