खेतों में पी-सीडर मशीन से बिजाई का किया मुआयना
पठानकोट|भरियाल लाहड़ी में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग की टीम द्वारा दौरा कर सीडर के साथ गेहूं की बिजाई करने वाले खेतों में फसल का जायजा लिया गया। इस दौरान किसान हरदीप सिंह द्वारा खेतों में पी सीडर से गेहूूं की बिजाई करवाकर उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।अधिकारियों ने कहा कि आम फसल से अधिक फायदा पी सीडर के साथ की गई गेहूं की बिजाई में हुआ है। उन्होंने कहा कि पी सीडर एक ऐसी मशीन है जो एक समय में धान की पराली को खेत में बिछाने के साथ-साथ गेहूं की सीधी बिजाई करती है। इस मौके पर खेतीबाड़ी अफसर डाॅ. अमरीक सिंह, डाॅ. प्रीतपाल सिंह, गुरदित्त सिंह, सुभाष चंद्र, रविंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, निरपजीत कुमार मौजूद रहे।