- Hindi News
- National
- Pathankot News It Is Very Important To Have Strong Opposition In Politics Amit Vij
राजनीति में मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी : अमित विज
नगर निगम के मेयर अनिल वासुदेवा और 50 पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल अधिकारिक तौर पर शनिवार को खत्म होने पर कमिश्नर व डीसी गुरप्रीत सिंह खैरा की अध्यक्षता में समागम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर पठानकोट के विधायक अमित विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के बाद यादगार के तौर पर पठानकोट निगम की पहली बॉडी की एक फोटो भी खिंचाई गई। विधायक ने मेयर और पार्षदों को 5 साल सफलतापूर्वक पूरे करने के लिए बधाई दी और कहा कि निगम की ओर से शुरू कराए गए काम ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें भविष्य के लिए भी
शुभकामनाएं दीं।
एमएलए ने कहा कि राजनीति में स्ट्रांग ऑपोजिशन का होना बहुत ही जरूरी है, तभी हमें अपनी गलतियों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि एक बार पार्षद या एमएलए बनने पर उसकी कोई पार्टी नहीं होती, बल्कि वह लोगों का चुना हुआ नुमाइंदा बन जाता है, जिसका धर्म शहर का विकास कराना है। उन्होंने शहर के विकास को तरजीह देते हुए कहा कि विकास में किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए, बल्कि केंद्र और पंजाब को मिलकर इस पर काम करना होगा ताकि शहर को विकास के पथ पर आगे ले जाया जा सके।
मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि उन्होंने 5 साल में शहर में विकास कार्य करवाए हैं। इसके लिए उन्होंने निगम के अधिकारियों और मुलाजिमों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पार्षदों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल सिंह, डिप्टी मेयर वीना परमार, एडिशनल कमिश्नर अजय कुमार सूद, सेक्रेटरी राहुल शर्मा, सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।