पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Iti Work Could Not Start In Three Years 4 Officers Including Placement Officer Summoned

तीन साल में शुरू नहीं हो सका आईटीआई का काम, प्लेसमेंट अधिकारी समेत 4 अफसर तलब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुजानपुर के विधायक बब्बू ने विस में उठाया था मामला

नियाड़ी में आईटीआई के पास हुए प्रोजेक्ट का फंड जारी कराने में देरी का मामला सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू की ओर से विधानसभा में उठाए जाने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग के प्लेसमेंट अफसर और पठानकोट आईटीआई के प्रिंसिपल समेत चार अफसरों को विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने तलब कर लिया है। उनसे प्रोजेक्ट में देरी होने कारण का पूछा गया है। बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान 19 आईटीआई खोले जाने के पंजाब सरकार के दावे के बीच भाजपा विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने नियाड़ी आईटीआई का काम तीन साल बाद भी शुरू नहीं होने का मामला उठाया था। दरअसल, सुजानपुर से भाजपा विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 16 दिसंबर 2016 को नियाड़ी में 10 एकड़ में 7 करोड़ की लागत से बनने वाली आईटीआई का नींव पत्थर रखा था और उसमें 4 सौ सीट में स्टूडेंट्स को तकनीकी कोर्स कराने का दावा किया गया था। पर करीब तीन साल बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं...