- Hindi News
- National
- Pathankot News Jmk International School Started With 2 Children Educating 1700 Students Today
2 बच्चों से शुरू हुआ जेएमके इंटरनेशनल स्कूल आज 1700 विद्यार्थियों को कर रहा शिक्षित
स्नेह कुथियाला व विनीती महाजन
बिजनेस प्लस**
पठानकोट | जालंधर-डलहौजी राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित जेएमके इंटरनेशनल स्कूल इस समय किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इसकी मैनेजमेंट व स्कूल स्टाफ की ओर से जिस तरह से शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। इस शिक्षा संस्थान को शुरू करने का कार्य स्कूल के चेयरमैन रवि कुठियाला की ओर से किया गया है। 21 अप्रैल 2000 को इस स्कूल के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। रवि कुठियाला ‘रोटरी क्लब’ के सक्रिय सदस्य, ‘टिबर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष व ‘दून युवा रोटरी’ के अध्यक्ष भी थे। वे विद्यालय संगठन के सक्रिय सदस्य भी थे। रवि कुठियाला के परिवार के संबंध भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद के साथ भी रहे हैं। जब इस स्कूल का प्रथम सत्र शुरू हुआ तब केवल दो छात्रों से इसकी शुरूआत की गई। अब स्कूल 1700 छात्रों को शिक्षित कर रहा है।आज रवि कुठियाला के नक्शे कदम पर उनकी धर्मप|ी स्नेह कुठियाला स्कूल को चला रही हंै। वे इस स्कूल की चेयरपर्सन हैं।यह स्कूल शहर का एकमात्र ऐसा शिक्षण संस्थान है जिसमें उन बच्चों पर भी ध्यान दिया जो पढ़ाई में ज्यादा जोर नहीं दे पाते। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने ऐसे बच्चों के लिए ‘बाएजुस एप’ (BYJU’S APP) को स्कूल में स्थापित किया है ताकि जो बच्चा किताबों में लिखी बात नहीं समझ पाता, वो इस एप के जरिए आसानी से समझ सकता है। आज जेएमके इंटरनेशनल स्कूल और शहर का पहला स्मार्ट स्कूल बन गया है। आज विद्यालय में थ्री डी लैब व इंग्लिश लैब का भी प्रबंध है।