- Hindi News
- National
- Pathankot News Kariana Store Locks In Sarna Broken 70 Sacks Worth Claim 15 Lakh And Thieves Carried Cash And Cash
सरना में करियाना स्टोर के ताले टूटे, दावा-डेढ़ लाख की 70 बोरियां फीड और कैश ले गए चोर
हरियाल के बघार में टीचर दंपति के घर लाखों की चोरी के बाद अब सरना में दविंद्र करियाना स्टोर के ताले तोड़ डेढ़ लाख कीमत की 70 बोरियां फीड व 5 हजार नकदी और सब्जी मंडी में ताराचंद एंड संज की 69 नंबर दुकान से एलईडी व लैपटाप ले गए। सरना में चोरों ने जाते वक्त दुकान के बाहर सीसीटीवी को ऊपर कर डीवीआर व एलईडी भी साथ ले गए। दुकानदार सवेरे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर ऊपर था और ताले टूटे थे। दुकानदार ने सूचना सदर पुलिस को दी। दुकानदार ने आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो देखा कि रात एक बजकर 39 मिनट पर दुकान में एक व्यक्ति घुसा था। दुकानदार ने चोरी की शिकायत सदर पुलिस से कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दी है। सरना में दविंद्र करियाना स्टोर की दुकान करने वाले अनुराग ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार रात को दुकान बंद कर चले गए। वह सुबह सवा 7 बजे अपने दोस्त को साथ लेकर दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर के ताले टूटे थे औ शटर ऊपर था। दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरे को ऊपर किया हुआ था। दुकान से फीड की 70 बोरियां व 5 हजार रुपए चोरी था। चोरों ने दुकान के बाहर व पड़ोस के दो दुकानों पर लगे सीसीटीवी को ऊपर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जाते वक्त दुकान से डीवीआर व एलईडी भी ले गए। चोरों ने रात 1 बजकर 39 मिनट पर चोरी की। एक व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसकी फुटेज व शिकायत पुलिस को दी है। उधर, सदर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द पकड़ा जाएगा।
ढाकी सब्जी मंडी में ताराचंद एंड संज की 69 नंबर दुकान से एलईडी और लैपटॉप चोरी
चोरों ने ढाकी स्थित सब्जी मंडी में ताराचंद एंड संज की 69 नंबर दुकान के मोंटी से अंदर घुसकर एलईडी व लैपटॉप चुराकर ले गए। दुकानदार को इसका पता तब चला, जब वह वीरवार को दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि अंदर से एलईडी व लैपटॉप चोरी था। दुकानदार के मुताबिक चोरों ने तिजोरी खोलने की कोशिश की, लेकिन नंबरिंग होने से उसे खोल नहीं पाए। तिजोरी में 91 हजार रुपए पड़ा था, जो बच गया। लमीनी निवासी अमित ने बताया कि उनकी सब्जी मंडी में 69 नंबर दुकान है। वह बुधवार शाम दुकान बंद कर गए थे। वीरवार सवेरे आए तो शटर खोलकर देखा तो सामान एलईडी व लैपटॉप चोरी था। दुकान की मोंटी से चोर अंदर आए थे। तीन वर्ष में उनकी दुकान पर तीसरी चोरी है, लेकिन चोर नहीं पकड़े जाते। उन्होंने दुकान में हुई चोरी की शिकायत पुलिस से की है।
पहले भी सरना में हो चुकी चोरियां, पर ट्रेस नहीं
इससे पहले भी केदारनाथ एंड संज होलसेल की दुकान के ताले तोड़कर सवा लाख का सामान चोरी हो गया था। वहीं, विजय करियाना स्टोर व अशोक करियाना स्टोर के भी ताले तोड़ कर लाखों का सामान व नकदी चुरा ले गए थे। चोरों ने नरोट मेहरा पुली स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के कपड़े चुरा ले गए थे। इन चोरियों को पुलिस अभी तक ट्रेस नहीं कर पाई है।