पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Learning License Distributed To 24 Girl Students In Smt Rama Chopra College

श्रीमति रमा चोपड़ा काॅलेज में 24 छात्राओं को बांटे गए लर्निंग लाइसेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विद्या एजूकेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान विजय पासी की अध्यक्षता में श्री मति रमा चोपड़ा कालेज में छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए। इसके लिए प्रधानाचार्य डाॅ. सतिन्द्र काहलों ने सभी सदस्यों का आभार जताया। जानकारी देते हुए प्रधान विजय पासी ने बताया कि कुछेक दिन पहले आयोजित किए गए कैंप में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 24 छात्राओं के आवेदन फार्म भरे गए थे। कार्यवाही के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाए गए है, जिनका आज वितरण किया गया है। इस दौरान छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉक्टर सतिन्द्र काहलों, जगदीश कोहली, त्रिलोक त्रेहन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...