पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजीजपुर कला गांव में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट की तरफ से सरपंच बलबीर सिंह की अध्यक्षता में गांव अजीजपुर कला में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीएलबी विनोद कुमार और रेखा देवी विशेष रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुसार प्रत्येक जरूरतमंद को इंसाफ का अधिकार प्राप्त है, इसके लिए प्रत्येक जिले में कानूनी सेवाएं अथॉरिटियों का गठन किया गया। इस अवसर पर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता संबंधी जानकारी भी दी गई, उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1968 पर कॉल करके मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि लोग मध्यस्थता द्वारा भी अपने केस का निपटारा कर सकते हैं। इस अवसर पर घरेलू हिंसा, अपराध पीड़ित मुआवजा तथा सीनियर सिटीजन एक्ट स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके विजय कुमार, अनिल कुमार, तिलक राज, सुरेंद्र सिंह, जगदीश राज, किशोर कुमार, दीपक कुमार, सुरेश पम्मा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...