- Hindi News
- National
- Pathankot News Lightning Falls In Ramnagar Led Tvs And Cable Boxes Burn In 20 Houses Lights Remain On For 10 Hours
रामनगर में आसमानी बिजली गिरी, 20 घरों में एलईडी टीवी और केबल बॉक्स जले, 10 घंटे बंद रही लाइट
जली एलईडी दिखाती सीमा।
पठानकोट | बुधवार रात रामनगर में एक घर की मोंटी से आसमानी बिजली टकराकर निकल गई। इससे किसी का टीवी, एलईडी तो केबल बॉक्स जल गया। 20 घरों में नुकसान हुआ है। लाइट चली गई, जो सुबह 7 बजे आई। वहीं, ढांगू रोड बाबा पंजपीर से पटेल चौक रोड पर स्थित केडी अस्पताल के सामने किसी ने ट्रांसफार्मर में ट्राली हिट कर दी, जिससे पटेल चौक एरिया दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रहा। रामनगर की सीमा रानी ने बताया रात 9 बजे धमाके से घर की एलईडी और केबल बॉक्स जल गए। सत्या रानी ने कहा कि धमाके घर का इन्वर्टर जल गया। सृष्टा देवी ने कहा कि उनके घर का इन्वर्टर और सैटा बॉक्स जल गया है। सीमा रानी ने बताया कि बिजली गिरने से टीवी और सैटा बॉक्स जल गया है। गौरव शर्मा ने कहा कि आसमानी बिजली गिरने से मोंटी का किनारा टूट गया। टीवी और डिश जल गए। इसी तरह लक्की के घर एलईडी और टीवी, सौरव शर्मा के घर में एलईडी, इन्वर्टर और सैटा बॉक्स को नुकसान पहुंचा है। वहीं, डलहौजी रोड पर नाइस बेकरी के मालिक विजय कुमार ने कहा कि उनकी दुकान का जंपर उड़ गया। मिशन रोड पर भी रात भर बिजली गुल रही। रात 9 बजे से बंद लाइट सुबह 7 बजे आई।