पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लायंस क्लब ने पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब पठानकोट ने कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बांबा की अध्यक्षता में चक्की पुल के पास शिव मंदिर स्थित पार्क में पौधे रोपित किए।

इस दौरान पीडीजी लायन सतीश महेन्द्रू एवं चेयरमैन प्रोजेक्ट विजय पासी ने बताया कि उक्त पार्क के सौंदर्यीकरण का बीड़ा लायंस क्लब द्वारा उठाया है। इसके लिए क्लब के समूह सदस्यों की ओर से पार्क में 40 पौधे रोपित किए हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना अति जरूरी है तथा इस पार्क में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किया जाएगा ताकि इसकी सुंदरता को और बढ़ाया जा सके। इस मौके प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं क्लब कैशियर शरणजीत सिंह, एचएस मैनी, सीएस लायलपुरी आदि के अलावा अन्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

शिव मंदिर स्थित पार्क में पौधे रोपित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...