लायंस क्लब मुस्कान की टीम की सम्मानित
लायंस क्लब पठानकोट मुस्कान की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष किरणदीप सिंह केडी के नेतृत्व में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि पहुंचे वीडीजी-1 लायन एचएस खडक़ा एवं वीडीजी-2 लायन जीएस सेठी ने कार्यकारी अध्यक्ष व महासचिव किरणदीप सिंह केडी समेत जोन चेयरमैन गरीश महाजन, कैशियर संदीप खन्ना, पीआरओ उमेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष तरुणपाल सिंह शंटी, विक्रम कोहली, अतुल नैयर को समाज सेवा में बेहतर काम करने पर सम्मानित किया गया। किरणदीप सिंह केडी ने कहा कि क्लब द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता हेतु कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि क्लब के हर मेंबर व सीनियर पदाधिकारी को साथ लेकर समाज सेवा में अहम योगदान करते रहें। इस दौरान क्लब सदस्यों ने आए हुए अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। उनके साथ चार्टेड अध्यक्ष मनप्रीत, हरविंदर सिंह बब्बू, अजय सलगानिया, सुशील सूद, सुखविंदर सिंह, राम महाजन, नरेन्द्र महाजन, तरुण वासन, संदीप महाजन, वरिन्द्र सलारिया, वरिन्द्र कलेर, तरुण तरनेजा, राहुल महाजन, हिमांशु महाजन, अमित मित्तल मौजूद रहे।
समाज सेवा कार्याें पर लायंस क्लब मुस्कान के कार्यकारी अध्यक्ष किरणदीप, गरीश महाजन व टीम को सम्मानित करते पदाधिकारी।