पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीएनडीयू कॉलेज की एमए इंग्लिश की छात्राएं मेरिट में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज पठानकोट का एमए इंग्लिश सेमेस्टर फर्स्ट का नतीजा शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल डॉ राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं कुमारी सुरभि एवं कुमारी पल्लवी ने जिला पठानकोट में द्वितीय स्थान एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह कुमारी प्रियंका ने कॉलेज में द्वितीय तथा यूनिवर्सिटी मेरिट में 12वां स्थान और जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि कुमारी कुसुम कॉलेज में तृतीय रही। उल्लेखनीय है कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज पठानकोट में एमए इंग्लिश सत्र की मात्र इसी वर्ष डॉ. राकेश मोहन शर्मा के आने से शुरुआत हुई थी। प्रथम वर्ष में ही एमए इंग्लिश का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्राओं ने यूजीसी नियमों के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता भी प्राप्त कर ली है। प्रिंसिपल शर्मा ने इस शानदार परिणाम के लिए न केवल एमए इंग्लिश की छात्राओं को बधाई दी, बल्कि उनका मुंह मीठा करवाया। अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों डॉक्टर आरती महाजन, भारती सैनी, सुमति, प्रोफेसर प्रिंस व स्टाफ सदस्य मौजूद था।

खबरें और भी हैं...