- Hindi News
- National
- Pathankot News Mandeep Salgotra Has Been Posted As Police Station No1 In Charge Avtar Singh Sujanpur Will Be In Charge Of Police Station
मनदीप सलगोत्रा को थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी लगाया, अवतार सिंह सुजानपुर थाना प्रभारी होंगे
जिला पठानकोट के थाना प्रभारियों को एक जगह से बदलकर दूसरी जगह पर लगाया है। शाहपुरकंडी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मनदीप सलगोत्रा को थाना डिवीजन नं.1 में प्रभारी लगाया है। वहीं सीआईए में तैनात इंस्पेक्टर अवतार सिंह को सुजानपुर में लगाया है। इसके अलावा धारकलां के प्रभारी अश्विनी कुमार को शाहपुरकंडी में लगाया है। वहीं सुजानपुर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर भारत भूषण को पुलिस लाइन में भेजा गया है।