- Hindi News
- National
- Pathankot News Mobile Phone Theft Of Woman Who Came To Checkup Mother In Civil Hospital
सिविल अस्पताल में मां का चेकअप करवाने आई महिला का मोबाइल चोरी
पठानकोट | सिविल अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती व सीसी कैमरे लगने के बावजूद चोर सक्रिय है। बुधवार को अस्पताल में मां का चेकअप करवाने आई महिला का मोबाइल चोरी हो गया। महिला ने किसी का फोन लेकर अपने नंबर पर काल की तो बैल जाती रही। 17-18 बैल जाने पर फोन स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद महिला ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की। मोहल्ला प्रेम नगर निवासी कविता ने बताया कि वह अपनी मां को चेकअप करवाने अस्पताल में लेकर आई थी। रूम नंबर-3 में डा. इंद्रराज को चेकअप करवाने के लिए वे लाइन में लग गईं। उसी दौरान उनका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। कविता के मुताबिक किसी महिला ने उसका मोबाइल चुराया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीसी कैमरे चैक किए जा रहे है।