पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Mohalla Residents Protesting With Dirt In Sewerage Jam Drains In Mohalla Kutcha Quarter

मोहल्ला कच्चे क्वार्टर में सीवरेज जाम नालियों में गंदगी से परेशान मोहल्लावासियों ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहल्ला कच्चे क्वाटर माडल टाउन में गलियों का निर्माण न होने, जाम पड़ा सीवरेज, गंदा पानी और गली नालियों की साफ सफाई न होने के कारण लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि इस मामले में निगम सुनता तक नहीं। इसे लेकर शनिवार को लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।

इस दौरान इलाका निवासीआशु, राघव, बोध राज, शेखर, सांई दास, गगन, शिवा, गोपाल, कांता, प्रेमी देवी, गोपाल दास, रतन लाल, संजू, जीतो देवी, जतिन, गारू राम, मदन लाल, अशोक कुमार, जीता, सपना देवी, दर्शना, बंटी, एकता, रमण कुमार, स्वर्णा देवी, बिमला, संतोषी, विक्की, गीतू, आशा देवी, बेवी, तिलक राज, पहलवान, प्रताप, मनोहर लाल, प्रीतो देवी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि 10 साल बीतने को आए है हमारे इलाके में न तो कच्ची गलियों को पक्का किया गया है। पिछले कई महीनों से सीवरेज जाम पड़ा है निगम वाले आते है खानापूर्ति कर चले जाते है जहां तक डिस्पेंसरी चौक से सटी दोनों गलियों में पिछले कई महीनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है बदबूदार पानी आने से लोगों का घरों में भोजन करना मुश्किल हो चुका है। गलियों और नालियों में इतनी गंदगी है कि इनकी सफाई तक नहीं की जा रही जहां बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। गौरा फौजी घर के आगे निगम ने सीवरेज की प्राब्लम को हल करने के लिए पिछले कई दिनों गड्ढा खोद रखा है लेकिन काम ठप्प पड़ा है। रात के समय लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। कई कई हफ्ते बीते जा रहे है गलियों में कूड़ा कर्कट के ढेर लगे हुए निगम का कोई भी ऑटो गंदगी उठाने नहीं आ रहा। निगम में शिकायतें कर थक चुके है लेकिन निगम के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इलाके में कच्ची गलियों के पक्का नहीं किया गया, गंदे पानी, जाम सीवरेज ओर सफाई व्यवस्था को ठीक नहीं किया तो आने वाले चुनावों में चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

मोहल्ला कच्चे क्वाटर माडल टाउन में कच्ची गलियों व सीवरेज जाम की प्राब्लम को लेकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
खबरें और भी हैं...