- Hindi News
- National
- Pathankot News Mp And Ashwani Made The Dream Of Elevated Track And Dhaki Rov Come True Raju Mahajan
एलिवेटेड ट्रैक और ढाकी आरओवी के सपने को सांसद और अश्वनी ने किया सच : राजू महाजन
जानकारी देते हुए कार्पोरेटर राजू महाजन।
पठानकोट | सिटी में एलिवेटेड ट्रैक और ढाकी रेलवे ओवरब्रिज बनने से शहर पठानकोट में ट्रैफिक समस्या पूरी तरह से हल हो जाएगी। यदि इस केन्द्रीय प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली है तो केवल सांसद सन्नी देओल और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की बदौलत। यह बात वार्ड नम्बर 38 माडल टाउन भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता व कारपोरेटर राजू महाजन ने कही। उन्होंने कहा कि अश्विनी शर्मा के विधायक रहते समय शहर पठानकोट में जो कार्य हुए, वह कभी भुलाए नहीं जा सकते। इन केन्द्रीय प्रोजेक्टों को अपना बताकर विपक्ष के नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं परन्तु लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। क्योंकि सब जानते हैं कि स्वर्गीय सांसद विनोद खन्ना के यह प्रोजेक्ट एक सपना थे, जिन्हें सांसद सन्नी देओल और भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सच कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अश्विनी शर्मा के पंजाब अध्यक्ष बनने से जिला पठानकोट ही नहीं पंजाब की भाजपा को भी मजबूती मिली है। छोटी रेलवे लाइन पर एलिवेटेड ट्रैक के साथ ही शहर के ढाकी फ्लाईओवर के कार्यों की मंजूरी मिलने से भी पठानकोट शहर का चहुंमुखी विकास निश्चित हो गया है। इस मौके बिट्टू महाजन, गुरनाम सिंह, पुरुषोत्तम महाजन, रविन्द्र, राकेश दत्ता, हरपाल सिंह भी थे।