- Hindi News
- National
- Pathankot News Nanakshahi New Year Celebrated In Gurudwara Damdama Saheb
गुरुद्वारा दमदमा साहब में नानकशाही नया साल मनाया
पठानकोट | मीरपुर कालोनी स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहब में प्रबंधक गुरदीप सिंह मीरपुरी की अध्यक्षता में संगतों के सहयोग से बीबी बसंत कौर द्वारा श्री गुरु अखंड पाठ के भोग डाले गए। इस दौरान भाई गुरबचन सिंह हजूरी रागी जत्थे द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। भाई सुखविंद्र सिंह हेड ग्रंथी द्वारा नए साल के आगमन पर संगत को बधाई दी। इस मौके गुरदीप सिंह मीरपुरी, मास्टर चनन सिंह व अन्य मौजूद थे।