- Hindi News
- National
- Pathankot News Navsbars Tricked The Woman Sniffed And Took Her To A Bike Snatched Earrings And Cash Near Lamini Road
नौसरबाजों ने महिला को बातों में उलझाया, कुछ सुंघाकर बाइक पर बैठाकर ले गए, लमीनी रोड के पास बालियां और नकदी छीनी
}सीसीटीवी में नौसरबाज महिला समेत 3 लोग कैद
जिले में वाहन चोर गिरोह व स्नेचर सक्रिय हो गए। दो सप्ताह में चोरी, स्नेचिंग, की 11 से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस द्वारा इन मामलों को अंजाम देने वाले गिरोह के एक भी सदस्य को पकड़ नहीं पाई है। ताजा मामले में बाइकों पर आई एम महिला समेत तीन नौसरबाजों ने आर्य गर्ल्स स्कूल के सामने एक महिला को बातों में उलझाकर झांसा दिया और सम्मोहित कर लमीनी स्थित स्वीमिंग पुल से पहले महिला की बालियां, कोका व 6 हजार रुपए नकदी छीनकर फरार हो गए थे। महिला ने घर पहुंचते ही परिवार को इस संबंधी बताया। इसके बाद थाना डिवीजन नं.1 में शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात तीन लोगों पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों की फोटो कैद हुई है।
काजीपुर निवासी महिला कौशल्या ने पुलिस को बताया कि वह बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए स्टेट बैंक आॅफ इंडिया शाहपुर चौक में गई थी। लौटते समय आर्य गर्ल्ज सीसे स्कूल के सामने पहुंची तो एक सफेद ढाड़ी वाले व्यक्ति ने उसे राधा स्वामी सत्संग घर का पता पूछा। इसके बाद एक बाइक पर युवक आया और उसके पीछे एक महिला बैठी थी। उक्त महिला ने पहले बातों में उलझाया और उसके बाद सफेद दाड़ी वाले व्यक्ति ने उसे कुछ सुंघा दिया और अपनी बाइक पर ले गए। उक्त लोग लमीनी स्विमिंग पुल साइड ले गए और वहां पर उक्त लोगों ने उसे उतार दिया। वह उसे होश आया तो गहने व नकदी नहीं थी। थाना डिवीजन नं.1 के एएसआई धर्मपाल का कहना है कि सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
स्नेचिंग को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं
उधर, डीएसपी सिटी राजेंद्र मिन्हास का कहना है कि चोरी व स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
महिला कौशल्या (लाल शाल पहले हुए) को हाथ से पकड़कर लेकर जाता व्यक्ति व महिला (दाएं) बाइक पर आता गिरोह का एक सदस्य।