पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनआरएमयू पठानकोट ने निकाली विजयी रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे यूनियन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उत्तरीय क्षेत्रीय रेलवे इंप्लाइ सोसायटी पठानकोट के नार्दन रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के उम्मीदवार दिलबाग सिंह, प्रीतम चंद मनकोटिया, दीपक गुप्ता, राजेश आहूजा का निर्विरोध डेलीगेट चुने जाने पर वीरवार को विजयी रैली निकाली गई। एनआरएमयू शाखा पठानकोट के अध्यक्ष राज कुमार की अध्यक्षता में निकाली रैली डीजल शेड से शुरू होकर पावर हाउस, लोको लॉबी, स्टेशन परिसर, वेलफेयर कार्यालय, रेलवे अस्पताल, इंजीनियरिंग कार्यालय से कैरिज डिपो तक गई। रैली के दौरान मंडल सचिव शिव दत्त ने कहा कि फिरोजपुर मंडल में 29 सीटों पर चुनाव होना था। इसमें 15 सीट निर्विरोध चुनी गई हैं। इसमें पठानकोट की 7 सीट शामिल हैं। पठानकोट 4, जम्मूतवी 2 और श्रीनगर से 1 साथी चुनाव जीते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते कहा कि बाकी बची 14 सीट पर जीत हासिल कर एनआरएमयू इतिहास दोहराएगी। इस मौके पर सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बीएल यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, पूर्व सहायक मंडल सचिव कामरेड जगदीश चन्द्र, पूर्व सचिव कामरेड नरिंदर सिंह, सुरेश महाजन, परमजीत सैनी, दीपक गुप्ता, अशोक कुमार, तरसेम लाल आदि मौजूद थे।

एनआरएमयू पठानकोट की ओर से निकाली विजय रैली में विजेता डेलीगेट।
खबरें और भी हैं...