- Hindi News
- National
- Pathankot News Nutrition Fortnight Is Being Observed To Save From Malnutrition Sumanpreet
कुपोषण से बचाने को मनाया जा रहा पोषण पखवाड़ा : सुमनप्रीत
पठानकोट | समाज भलाई और बाल विकास विभाग की ओर से मनाए जा रहे हैं पोषण पखवाड़ा के तहत जिला पठानकोट में गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से सेंटरों और घर-घर जाकर 22 मार्च तक लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम ऑफिसर सुमनदीप कौर की देखरेख में आंगनबाड़ी सेंटर ओर घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है। डीपीओ ने बताया कि गर्भवतियों को दी जाने वाली खुराक के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। सुमनदीप कौर ने बताया कि पोषण पखवाड़ा में आने का मुख्य मकसद कुपोषण का शिकार होने से बच्चों को बचाया जा सके और गर्भवती को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाए।