- Hindi News
- National
- Pathankot News Online Pharmacy And Drug Policy Will Be Discussed In Annual Meeting On 14th
14 को वार्षिक मीटिंग में ऑनलाइन फार्मेसी और ड्रग पॉलिसी पर होगी चर्चा
पठानकोट जिला केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राजेश महाजन बब्बा की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें चीफ पैटर्न विनय विग विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान केमिस्टों की ओर से अपनी समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा प्रमुख मुद्दों को लेकर होने वाले आगामी दिनों में होने वाले वार्षिक बैठक की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष राजेश महाजन बब्बा,चीफ पैटर्न विनय विग एवं महासचिव विकास विग ने बताया कि केमिस्ट एसोसिएशन पिछले काफी समय से ऑनलाइन फार्मेसी (दवाइयों की ऑनलाइन डिलीवरी) का विरोध करती आ रही है।
इसके साथ ही संशोधित ड्रग पालिसी-2019 के कारण भी दवा विक्रेताओं को दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करने हेतु जिला केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से 14 मार्च को एरिना गुलशन में रात 8 बजे वार्षिक बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक अमित विज पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जिले भर से इस बैठक में आने वाले केमिस्टों को यह अपील की जाएगी कि कोरोना वायरस को देखते हुए वह अपनी दुकानों पर सेनेटाइजर एवं मास्क का स्टाक जरूर रखें ताकि लोगों को यह आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिले के सभी होलसेलर एवं रिटेलरों को अपील की कि इस वार्षिक बैठक में जरूर हिस्सा लें तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा करें। इस मौके पर मोक्ष कुमार, अतुल, अश्वनी भोला, उमेश, संजय, डॉ. ठकुराल, मुनीश पुरी, विनय डींगरा मौजूद थे।
बैठक में जानकारी देते पठानकोट जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश महाजन बब्बा, विनय विग, विकास विग व मौजूद अन्य सदस्य। -भास्कर