पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 दिन में बिक गए 20 हजार से अधिक मास्क व सेनेटाइजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर मार्केट में मास्क, डिटोल व हैंड सेनेटाइजर की शाॅर्टेज हो गई है। जिले के मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर पर बिकने वाले मास्क, डिटोल व हैंड सेनेटाइजर खत्म हैं, जिससे लोगों को मास्क, डिटोल व सेनेटाइजर नहीं मिल रहे। इतना ही नहीं हिमाचल-प्रदेश व जेएंडके से लोग जिला पठानकोट में मास्क व सेनेटाइजर खरीदने पहुंच रहे हैं, लेकिन मेडिकल व जनरल स्टोर वालों का एक ही जवाब है कि पिछले 20 दिन में मास्क, डिटोल व हैंड सेनेटाइजर की डिमांड अधिक बढ़ी है, जिससे शाॅर्टेज आई है।

आर्मी कैंट डलहौजी से मास्क और सेनेटाइजर खरीदने पहुंचे एक सैनिक कुलदीप ने बताया कि वे कई दुकानों पर गए उन्हें डिटॉल के 25 से 30 सेनेटाइजर चाहिए। अन्य कंपनियों के मिल रहे हैं लेकिन वह नहीं जो उन्हें चाहिए। इसी प्रकार मास्क के लिए भी कई मेडिकल स्टोर के चक्कर लगा चुके हैं। पिछले 15 दिनों में 20 हजार से अधिक मास्क व हैंड सेनेटाइजर बिके हैं।

मेडिकल स्टोर चलाने वाले बताते हैं कि कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर मार्केट में अचानक मास्क व सेनेटाइजर की खपत बढ़ी है। अब मार्केट में मेडी स्पिट आ रहे है, जिसका असर 12 घंटे रहता है।

वहीं लोगों ने डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा को शिकायत की है कि दुकानदार मास्क के तीन गुणा रेटों पर बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। डीसी ने चेतावनी दी है कि अगर कोई दुकानदार मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ड्रग कंट्रोल अफसर को चेक करने को कहा गया है। सोमवार को सेहत विभाग स्टोरों पर जाकर चेक करेगा।

बता दें कि 3 रुपए वाला सिंपल मास्क 20 रुपए, ट्रिप्पल लेयर वाला 40 रुपए और कुछ प्लास्टिक वाला मास्क 45 से 50 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं एन-95 मेडिसन वाला मास्क 500 से एक हजार रुपए में बिक रहा है। वहीं सेनेटाइजर अलग-अलग कंपनी के दोगुना रेट पर बेचे जा रहे हैं।

अगर रेट से ज्यादा मास्क बेचता कोई पकड़ा गया तो एसोसिएशन नहीं देगी साथ

उधर, पठानकोट होलसेल मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान राजेश महाजन बब्बा व जनरल सेक्रेटरी विकास विग ने कहा कि अगर कोई मास्क व हैंड सेनेटाइजर रेट से ज्यादा बेचता पकड़ा गया तो एसोसिएशन उसका साथ नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट में कोरोना वायरस जैसा कुछ नहीं है, इसलिए लोग सिर्फ अवेयर रहे और अफवाहों से दूर रहें। कोरोना से बचाव को सतर्कता बरतें।
खबरें और भी हैं...