पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Paintings And Charts Of Poets And Their Works Were Made And Presented

कवियों की रचनाओं व उनकी कृतियों को पेंटिंग व चार्ट बनाकर प्रस्तुत किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहित्य संवाद संस्था व आदर्श भारतीय महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने प्रिंसिपल डॉ विनोद डोगरा के नेतृत्व में हिंदी साहित्य पर आधारित प्रदर्शनी करवाई। जिसमें शिरोमणि उर्दू साहित्यकार राजेंद्रनाथ रहबर विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने हिंदी साहित्य के आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के कवियों की रचनाओं उनकी कृतियों व कविताओं को बहुत सुंदर रूप से पेंटिंग चार्ट बनाकर प्रस्तुत किया। कबीर रहीम, सूरदास, मीराबाई, जायसी, शिवमंगल सिंह, सुमन, सुभद्रा कुमारी चौहान, जयशंकर प्रसाद, हरिवंश राय बच्चन, शिवमंगल सिंह, सुमन नागार्जुन, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह, दिनकर सूर्यकांत, त्रिपाठी निराला, मैथिलीशरण गुप्त, गुरुवर, रवींद्रनाथ टैगोर, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम. पीएम मोदी, कैफ़ी आज़मी समेत अन्य कवियों की गजलों कविताओं को विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। उनके साथ डॉ. एचएस पठानिया, प्रो.जगजीत कौर, पंडित मोहन लाल, प्रो.डा. शुभ किरण, प्रो.आलोक तुली, चंद्रदीप शर्मा मौजूद रहे।

साहित्य संवाद संस्था व आदर्श भारतीय महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी साहित्य पर आधारित कराई प्रदर्शनी का शुभारंभ करते राजेंद्रनाथ रहबर।
खबरें और भी हैं...