पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Pensioners Descended On Teachers To Protest Against Lathi Charge

अध्यापकों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरे पेंशनर कहा- सूबे में लोकतंत्र नहीं कठोर तंत्र रहा चल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रिंसिपल मंगल दास और चमन लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर फ्रंट के जिला कन्वीनर वीनर नरेश कुमार और महासचिव लेखराज, सुखनिंद्र शर्मा, हंसराज सिंह, परमिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह विशेष तौर उपस्थित हुए। नरेश कुमार और डा. लेखराज ने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र नहीं,बल्कि कठोर तंत्र चल रहा है। सरकार लोगों को अपने अधिकारों की खातिर उठती आवाज को डंडे के जोर पर लाठीचार्ज कर दबाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पटियाला में बेरोजगार ईटीटी टीचरों पर लाठीचार्ज करने की कार्रवाई निंदनीय है और लोग सरकार की लाठी जवाब देंगे। नरेश कुमार ने कहा कि सरकार अपने बुजुर्ग पेंशनरों और मुलाजिमों की मांगें मानने की बजाए सत्ता के नशे में चूर होकर बात करने के लिए समय नहीं दे रही है। इसके चलते आज पंजाब का साढ़े 6 लाख पेंशनर और मुलाजिम सड़कों पर संघर्ष की राह पर है।

उन्होंने जनवरी 2016 से ड्यू पे कमिशन की रिपोर्ट को लागू करने, डीए की किस्त व बकाया जारी करने, मेडिकल भत्ता 2 हजार रुपए प्रति माह करने और पेंशनरों को सीनियर सिटीजन की तर्ज पर बसों में फ्री सफर की सुविधा प्रदान करने की मांग की। बैठक में केदार मेहता, बाबू राम, डा. अमरजीत, रणजीत गुलेरिया, मास्टर सुलखन, जवाहर चोपड़ा, जगदीश कोहली, जोगिंद्र पाल, हंसराज मौजूद थे।

स्टेट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में हिस्सा लेते पेंशनर।
खबरें और भी हैं...