- Hindi News
- National
- Pathankot News Pensioners Expressed Anger At The Government For Not Receiving The Arrears Of 22 Months
22 माह का बकाया न मिलने पर पेंशनर्स ने सरकार पर जताया रोष
सुजानपुर | पंजाब स्टेट पेंशनर एसोसिएशन की बैठक विवेकानंद हाई स्कूल सुजानपुर में जिला प्रधान रामदास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में पेंशनरों की मांगों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। पंजाब सरकार की ओर से महंगाई भत्ते की केवल 6 प्रतिशत किश्त जारी की गई है, जबकि महंगाई भत्ते की 22 प्रतिशत किश्त ड्यू है। इसमें से केवल 6 प्रतिशत दी गई है। शेष रहती 16 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त संबंधी कोई प्रावधान बजट में नहीं किया गया है। 22 महीने का बकाया भी नहीं दिया है। 4 वर्ष बाद भी पेंशनरों की पेंशन दोहराई नहीं की गई है। बजट में भी पेंशनरों को नजरअंदाज किया है, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस मौके कुलदीप राय, मास्टर खजान चंद, रमेश शर्मा, रतन लाल, करतार चंद, रघुबीर सिंह, लालचंद चंद, बलकार चंद, यशपाल, बलदेव राज मौजूद थे।