पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Placement Camps To Be Held In March Postponed Till Further Orders

मार्च में लगाए जाने वाले प्लेसमेंट कैंप आगामी आदेश तक किए स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के सामने आए संदिग्ध मामलों के चलते पंजाब सरकार द्वारा घर-घर रोजगार मिशन के तहत लगाए जाने वाले रोजगार मेलों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। राज्य में 12 और 13 मार्च को अमृतसर ग्रुप आॅफ काॅलेज, 17, 18 मार्च को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, 19, 20 मार्च को एमआरएसपीटीयू बठिंडा, 23, 24 मार्च को सरकारी काॅलेज फेज-6 मोहाली एनआईपीईआर मोहाली, चंडीगढ़ ग्रुप आफ काॅलेज लांधरा मुहाली व 23, 24 मार्च को रियात ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ में लगाए जाने प्लेसमेंट मेले लगाए जाने थे, जिन्हें आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी गुरमेल सिंह जिला रोजगार जेनरेशन व ट्रेनिंग अफसर गुरमेल सिंह ने दी।

खबरें और भी हैं...