- Hindi News
- National
- Pathankot News Prem Garg Agrawal Became The Fifth Time Speaker Of The House
प्रेम गर्ग अग्रवाल सभा के पांचवीं बार अध्यक्ष बने
अग्रवाल सभा के नवनियुक्त प्रधान प्रेम गर्ग और सभा के पदाधिकारी।
पठानकोट | अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक की हुई, जिसमें अध्यक्ष प्रेम गर्ग और महामंत्री संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से वर्ष 2018-20 का लेखा जोखा और सभा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट पेश की। इसके बाद के सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सरपरस्त राजपाल गुप्ता और विजय अग्रवाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मौजूदा अध्यक्ष प्रेम गर्ग के पक्ष में दस सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए दोबारा दो वर्ष के लिए अध्यक्ष मनोनीत करने की स्वीकृति दी है। सभा ने प्रेम गर्ग को दोबारा सर्वसम्मति से दो वर्षों 2021-22 के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुरिंदर मित्तल, मुकेश गोयल, संदीप गर्ग, अशोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मोहिंदर नाथ गुप्ता, सतीश जैन, इंद्र सैन मित्तल, अश्वनी सिंगला, सुनील सगरवाल, पवन अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कीर्ति मित्तल, कमल, वाणीश, मनीष गोयल, नवनीत, निर्मल कुमार, पूर्णचंद, विनय अग्रवाल मौजूद रहे।