रमा चोपड़ा कॉलेज में पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम
श्री मति रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय पठानकोट में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम ग्रह-विज्ञान व एनएसएस विभाग की ओर से प्रोजेक्ट आफिसर संगीता महाजन व मन्नोति बारकी के नेतृत्व व प्राचार्य डा. सतिंद्र काहलों की अध्यक्षता में किया। जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त पौष्टिक आधार पर भी अपने अपने विचार रखे।
इसके साथ साथ कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि पौष्टिक आहार से शरीर की प्राण शक्ति मजबूत होती है बीमारियां कम लगती है और मनुष्य दीर्घायु होता है। इस मौके गृह विभाग की ओर से पोष्टिक आहारों की प्रदर्शनी भी लगी जिसका स्वाद सभी ने चखा।
श्री मति रमा चोपड़ा कालेज में मनाए पोषण पखवाड़े में भाग लेते विद्यार्थी।