पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Protest Expressed Over Non Commencement Of Bridge Work At Dugali Khad

डुगली खड्ड पर पुल का कार्य शुरू न हाेने पर जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव नारायणपुर हरियाल तक जाने वाला 10 किलोमीटर तक का रोड खस्ता हो चुका है, जिस कारण कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सड़क के साथ लगते दर्जनों गांवों के लोगों को मुख्य रोड तक आने-जाने, बच्चों को स्कूल जाने, बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने व अन्य कार्यों के लिए आने-जाने वाले के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस चिरलंबित समस्या को लेकर गांव हरियाल, नारायणपुर सुखनियाल, हाडा व अन्य कई गांवों के लोगों पंच विनय रघुवंशी, राणा ठाकुर, बलजीत सिंह, खजान सिंह, सरपंच रोशन लाल, महिंद्र सिंह, रोहित शर्मा व अन्य कई लोगों ने बताया कि इस रोड पर पड़ती डुगली खड्ड व सड़क के निर्माण के लिए 2 करोड़ 83 लाख रुपए वर्ष 2017 में स्वीकृत हुए थे। लेकिन, विभाग की लापरवाही व निर्माण कार्य न करने पर उक्त रोड पिछले 10 वर्ष से प्रशासन व सरकार की उपेक्षा का शिकार बना है। उन्होंने बताया कि डुगली खड्ड पर पुल न होने के कारण साथ लगते घरों को बरसात के मौसम में बहने का संकट बना रहता है। बारिश के कारण खड्ड में पानी आने पर लगातार कटाव हो रहा है, जिससे साथ लगते किसानों की भूमि को भी हानी हो रही है। इन लोगों ने बताया कि इस सबंध में इस रोड के साथ लगते गांवों के लोगों ने भारी रोष प्रदर्शन किया था, जिस पर एडीसी पठानकोट ने पूरी सड़क का निरीक्षण करके, यहां पर दो पुल बनाने का आश्वासन दिया था। इस पर मंडीकरण बोर्ड ने खड्ड में ही कॉज वे बनाने के लिए 27.41 लाख रुपए स्वीकृत करके ठेका दे दिया, परंतु लोगों ने खड्ड में कॉज वे बनाने का भारी विरोध किया तथा केवल पुल बनाने की ही मांग रखी। वहीं मंडीकरण बोर्ड के एसडीओ परमपाल सिंह ने बताया कि नारायणपुर हरियाल रोड पर पड़ती डुगली खड्ड पर पुल बनाने का कार्य 20 मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए ठेकेदार को आदेश जारी कर दिए गए है।

मंडीकरण बोर्ड की कार्यशैली के विरुद्ध रोष व्यक्त करते लोग।
खबरें और भी हैं...