बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार भी दें
ढांगू रोड स्थित ब्रह्कुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रबंधक राजयोगी ब्रह्मकुमार प्रताप ने की।ब्रह्मकुमारी गीतांजली ने कहा कि महिला अथवा माता बच्चे की प्रथम गुरु होती है। नारी बच्चों में जैसे भी संस्कार स्वभाव दिव्यगुण भरना चाहती है, वह भर देती है। आज समय की मांग है कि हर महिला, नारी, माता अपने बच्चों में छोटेपन से ही अच्छे संस्कारों की ओर जोर दें। पढ़ाई-लिखाई, पालन-पोषण को हम फर्ज जवाबदारी समझते हैं ऐसे ही अपने व बच्चों को भी श्रेष्ठ संस्कार दें। इस मौके पर डाॅ. कर्नल राजपाल सिंह, प्रिंसिपल ओमप्रकाश, टीचर नीलम, प्रभा, कांता महाजन मौजूद रहे।
ढांगू रोड स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए।