पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रघुनाथ संकीर्तन मंडल ने कार्यक्रम करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट | रघुनाथ संकीर्तन मंडल की ओर आयोजित साप्ताहिक होली महोत्सव होला महल्ला समारोह के साथ संपन्न हुआ। चेयरमैन पवन महाजन के नेतृत्व में मनाए गए साप्ताहिक धार्मिक कार्यक्रम के तहत मोहल्ला जंदिरया, मोहल्ला घरथौली, सुजानपुर, भुल्ले दे चौक, पटेल चौक, रामपुरा मोहल्ला, धोभी घाट में हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंडल द्वारा आयोजित साप्ताहिक धार्मिक कार्यक्रम में मंडल के सदस्यों ने सामूहिक रूप से होली है ठिठौली है, फागुन रस घोली है, वही धनवान है कृष्ण की सभा में यह सुदामा जी झोली है, आदि जैसे होली के फाग भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। चेयरमैन पवन महाजन ने बताया कि मंडल का उद्देश्य है कि हर घर में सनातन धर्म की जय हो ओर अपने धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए हर घर में सनातन धर्म की ज्योति जगे। इस मौके पर राकेश कश्यप, सौरभ मेहरा, रजत कश्यप, रजत शर्मा, गोल्टू महाजन, प्रिंस, राहुल मेहरा, कमल चौधरी, रवि कुमार मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...