पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्री फोटोग्राफी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 18 तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट | पंजाब हुनर विकास मिशन के सहयोग से डीसीटी स्किल स्कूल प्राइवेट लिमिटेड, डलहौजी रोड नजदीक अजय महाजन अस्पताल लाइन सैनी हवेली पठानकोट द्वारा 18 से 35 साल के नौजवानों के लिए नेशनल अर्बन लिवलीहुड मिशन के तहत 6 महीने का फ्री कोर्स कराया जाएगा। प्रदीप बैंस जिला मैनेजर पंजाब हुनर विकास मिशन ने बताया कि इसमें डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी का कोर्स शामिल है।

चाहवान नौजवान 10वीं का प्रमाण पत्र, बैंक खाते की कापी, चार फोटो व आधार कार्ड लेकर 18 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। दाखिला लेने वालों को किताबें व यूनिफार्म मुफ्त दी जाएगी। कोर्स पास के बाद उम्मीदवारों को आने जाने का खर्च व प्लेसमेंट के लिए सहायता भी की जाएगी। जानकारी के लिए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित रोजगार दफ्तर के कमरा नम्बर 352 में संपर्क कर सकता है।
खबरें और भी हैं...