पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोटरी क्लब ने छात्रों को पाठ्य सामग्री बांटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट | रोटरी क्लब पठानकोट ग्रेटर की ओर से मोहल्ला रामपुरा स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ड्राइंग कॉपी, कलर व खाद्य सामग्री भेंट की गई। क्लब सदस्यों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने मांग की थी कि उनके विद्यार्थी आर्ट वर्क में काफी रूचि रखते हैं, जिसके चलते उन्हें सहयोग की जरूरत है। इसके चलते प्रोजेक्ट चेयरमैन सौरव बहल के सहयोग से सभी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री दी गई है। क्लब द्वारा दिए गए सहयोग के लिए प्रिंसिपल अमित कुमार ने आभार जताया। इस मौके पर सचिव राजीव अवस्थी, सुखदीप सिंह, नवनीत मारवाह, संदीप, सुरिंदर राही मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...