पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोटरी क्लब पठानकोट मिडटाउन ने 5 महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब पठानकोट मिडटाउन की ओर से प्रधान अनिल वर्मा के नेतृत्व में इंटरनेशनल वुमन-डे के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर इन इमरजेंसी एंड एक्सीडेंट डिपार्टमेंट से मेजर मनजिंद्र कौर, गायनोकोलॉजिस्ट डा. प्राथिष्टा, कैप्टन आरजू, कैप्टन सुषमिता, एमाजीत कुंडल को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्यातिथि 167 मिलिट्री अस्पताल से कमाडेंट अतीथ नीलाकंटन और गायत्री महाजन व पायल अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधान अनिल वर्मा ने बताया कि क्लब का मुख्य मकसद सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना है और जरूतमंदों की सहायता करना है। वहीं समाज में अच्छे कार्य करने वालो को प्रोत्साहित करने हेतु मान सम्मान बढ़ाना है। इस मौके पायल अग्रवाल, पारस पुरी, हर्षित अग्रवाल, हीरा करवल, अतुल गुप्ता, सुरीन भारद्वाज मौजूद रहे।

महिलाओं को सम्मानित करते रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रधान अनिल वर्मा, पायल अग्रवाल व गायत्री महाजन।
खबरें और भी हैं...