पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Sanjay And Ashok39s Name Will Be Discussed For The Post Of District Bar Election Head On April 3

तीन अप्रैल को होंगे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव प्रधान पद के लिए संजय और अशोक के नाम की चर्चाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन (डीबीए) पठानकोट के चुनाव का बिगुल बज गया है। बार कौंसिल आॅफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एसोसिएशन का चुनाव 3 अप्रैल को कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चुनाव कराने के लिए सीनियर एडवोकेट रमन पुरी को रिटर्निंग अफसर लगाया गया है। एसोसिएशन के लगभग 316 मेंबर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। उधर, दावेदारों ने भाग दौड़ भी तेज कर दी है। प्रधानगी के लिए पूर्व प्रधान संजय गुलाटी और अशोक पराशर के नाम की चर्चाएं कोर्ट कांप्लेक्स में शुरू हो गई हैं। इस बार निवर्तमान प्रधान एडवोकेट नवदीप सैनी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

}दो बार प्रधान रह चुके हैं पराशर और गुलाटी, वाइस प्रधान के लिए सुलखन व दीपक का नाम

अशोक पराशर और संजय गुलाटी दोनों ही दो बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं और सीनियर एडवोकेट हैं। इसके साथ ही सीनियर के साथ साथ उनकी युवाओं वकीलों के बीच अच्छी पकड़ है। लिहाजा प्रधानगी के लिए मुकाबला कड़ा रहने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह से वाइस प्रधान के लिए सुलखन सिंह और दीपक रसोत्रा के नाम की चर्चाएं चल रही हैं। दोनों ही पूर्व में एसोसिएशन के वाइस प्रधान और सेक्रेटरी रह चुके हैं। सेक्रेटरी पद के लिए नए वकीलों के बीच में से कोई चेहरा सामने आने की उम्मीद है।

बार कौंसिल ने फाइनल की मेंबर्स लिस्ट

पंजाब की सभी बार एसोसिएशनों के हो रहे चुनाव के लिए बार कौंसिल आॅफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से एक वोटर लिस्ट फाइनल कर दी गई है। वोटर लिस्ट के अनुसार ही वकील अपना वोट डाल सकेंगे। इसके लिए पठानकोट के लगभग 316 मेंबर्स की लिस्ट भेजी गई है। रिटर्निंग अफसर एडवोकेट रमन पुरी ने बताया कि दो जगह पर मेंबर वकीलों को बताना होगा, उन्हें कहां पर अपना वोट डालना है। इसी तरह से नॉन प्रैक्टिशनर वकीलों को वोट डालने के अधिकार पर भी फैसला लिया जाएगा। दो दिन में इलेक्शन का सारा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...