- Hindi News
- National
- Pathankot News Scindia Betrayed Congress For Personal Selfishness Khosla
निजी स्वार्थ के लिए सिंधिया ने कांग्रेस को दिया धोखा: खोसला
पठानकोट | मध्यप्रदेश में कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर लेकर कांग्रेसियों की ओर से विरोध जताया गया। पीपीसीसी सचिव सुशील खोसला ने कहा कि सिंधिया ने अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस को धोखा दिया है, जिसके लिए उसे कांग्रेसी कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंधिया जैसे नेताओं के बगावती तेवरों से कांग्रेस टूटने वाली नहीं है, बल्कि उनके चेहरे सबके सामने बेनकाब हो गए हैं जोकि अपने स्वार्थ के लिए किसी भी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।