पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Scooter Dragged Bike Rider Near Kanpur Chenni At High Speed Rider Died On The Spot

कानपुर-छन्नी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार घसीटता ले गया स्कूटी, सवार की मौके पर मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मात्र 3 सेकेंड में 90 की स्पीड पकड़ने वाले केटीएम बाइक सवार ने स्कूटी सवार को हिट कर घसीटता ले गया। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि केटीएम बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया। मृतक स्कूटी सवार रमेश गांव डडवा का रहने वाला था। बाइक सवार नगरोटा निवासी जसविंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। वह पूर्व सरपंच रछपाल का बेटा है। इस हादसे की फुटेज सीसी कैमरे में कैद हुई है। सीसी फुटेज में दिख रहा कि हादसा भयंकर था।

हादसे बुधवार सुबह पठानकोट-जुगियाल रोड कानपुर-छन्नी के पास हुआ है। बताया जा रहा है रमेश चंद छन्नी के पास एक आरे पर काम करते थे। वह सुबह घर से स्कूटी पर काम पर जा रहे थे। रमेश जुगियाल के पास कानपुर-छन्नी रोड पर आरे की तरफ मोड़ काटने लगे तो पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक चालक ने स्कूटी को टक्कर मारकर घसीटता ले गया। हादसे में रमेश की मौत हो गई। लोगों ने जसविंदर सिंह को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मामले की जांच कर रहे शाहपुरकंडी थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मृतक रमेश के बेटे बलविंदर के बयान के आधार पर जसविंदर सिंह पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिवार को सौंप दी है।

घर में अकेले कमाने वाला था रमेश

घर में रमेश अकेले कमाने वाला था और उस पर पूरे परिवार का खर्च चलता था। रमेश आरे पर काम कर घर का पालन-पोषण चलाता था। रमेश भाइयों व बहनों से छोटा था। रमेश के तीन बेटे व बेटी है। रमेश की मौत को लेकर पूरा परिवार सदमे में है।
खबरें और भी हैं...