- Hindi News
- National
- Pathankot News Scooter Rider Hits A Woman Crossing The Road Near Civil Hospital Injured
सिविल अस्पताल के पास तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने सड़क पार करते महिला को किया हिट, जख्मी
सिविल अस्पताल के पास तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने सड़क क्राॅस कर रही महिला को हिट कर दिया। इससे महिला सिर के बल गिरने से लहूलुहान हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया। घायल महिला रजनी निवासी सिहोड़ा तारागढ़ एरिया की रहने वाली है। पति रिषी ने बताया कि वह तारागढ़ सिहोड़ा से सिविल अस्पताल में आए थे। सिविल से चेकअप करवाने के बाद उसकी प|ी बाहर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर सड़क क्राॅस कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने तेजरफ्तार से स्कूटी चलाते हुए प|ी को हिट कर दिया। घायल रिषी ने बताया कि स्कूटी को छोटा बच्चा चला रहा था। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्कूटी सवार को जाने दिया।