पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Scooter Rider In Law39s Leg Broken By Car Grip Near Chowk Wala Khooh Brother In Law Injured

चौक वाला खूह के पास कार की चपेट से स्कूटी सवार भाभी की टांग टूटी, देवर जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिफेंस रोड चौक वाला खूह के पास कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार भाभी की टांग फेक्चर हो गई। जबकि बाइक चला रहा देवर जख्मी है। घायल भाभी व देवर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल रजनी व लेखराज निवासी अजीजपुर के रहने वाले है। घायल लेखराज ने बताया कि वह स्कूटी पर भाभी को साथ लेकर डिफेंस रोड स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे थे। डिफेंस रोड स्थित चौक वाला खूह के पास कार ने स्कूटी के बीच टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी समेत वह और भाभी बुरी तरह से नीचे गिरे। हादसे को देख स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। कार चालक व स्थानीय लोगों की मद्द से उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया। उधर इमरजेंसी स्टाफ ने एक्सीडेंट को लेकर संबंधित थाने में सूचित कर दिया है।

सिविल में भर्ती घायल रजनी।
खबरें और भी हैं...