खत्री संगठन के प्रधान की स्कूटी स्लिप, जख्मी
पठानकोट|होली मना रहे खत्री युवा संगठन के प्रधान व युवा कांग्रेसी नेता कपिल मल्होत्रा की स्कूटी स्लिप होने से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल कपिल मल्होत्रा के आंख के पास व मुंह पर चोटें आई हैं। इमरजेंसी से घायल कपिल मल्होत्रा का प्राथमिक ट्रीटमेंट कर छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को कपिल मल्होत्रा होली मनाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। स्कूटी स्लिप होने से कपिल घसीटते हुए नीचे गिर गए। दोस्तों ने कपिल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।