- Hindi News
- National
- Pathankot News Sewerage Overflow In Indira Colony Street Number 0 Problem Being Faced By People Due To Lack Of Street Level
इंदिरा कॉलोनी गली नंबर-0 में सीवरेज ओवरफ्लो, गली का लेवल ठीक न होने से लोगों को हो रही समस्या
इंदिरा कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था ठीक न होने से आए दिन गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। इसी तरह कॉलोनी की गली नंबर-0 में सीवरेज रोजाना ओवरफ्लो हो रहा है। इससे राहगीरों को गली से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन निगम लोगों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी कर चेक है, लेकिन निगम कर्मचारी हर बार खानापूर्ति करके चले जाते है। कॉलोनी निवासियों ने कहा कि गली नंबर-0 का सड़क लेवल ठीक न होने से सीवरेज बैक मारता है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में न तो सड़क का निर्माण किया गया और ना ही सीवरेज की पाइपों का लेवल ठीक किया गया। इससे हल्की सी बरसात होने पर सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है।
समस्या उनके ध्यान में है। वहां समय-समय पर सीवरेज की सफाई करवाई जाती है, अगर फिर यदि वहां पर सीवरेज की समस्या पैदा हो रही है तो उसका जल्द हल करवा दिया जाएगा।
-जेई दर्शन, नगर निगम
सड़क का लेवल ठीक न होने के कारण सीवर बैक मारता रहता है। निगम अगर सड़क उखाड़कर लेवल ठीक कर सीवर पाइपें डाले तो समस्या का हल हो सकता है। लेकिन प्रशासन उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इससे हमारा कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बरसात में जब सीवरेज ओवरफ्लो होता है तो वाहन गुजरने पर अक्सर कीचड़ उनकी दुकानों के भीतर चला जाता है। इससे कारोबार में काफी परेशानी होती है। - कार्तिक, दुकानदार
इंदिरा कॉलोनी गली नंबर-0 में सीवरेज का गंदा पानी खड़ा।
समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन हर बार खानापूर्ति की जा रही है। जब इस संबंधी कोई शिकायत अखबार में छपती है तो नेता लोग हल्ला करने पहुंच जाते है। साथ ही खाली प्लाट में गंदगी इतनी फैल चुकी है कि इसकी सफाई तक नहीं करवाई जा रही।
- वरुण कुमार, दुकानदार