शिवसेना पंजाब के नेताओं ने मनाया होली महोत्सव
शिव सेना (पंजाब) के पंजाब प्रदेश के चेयरमैन प्रभारी हिमाचल प्रदेश व हिन्दू महासभा के आजीवन सदस्य सतीश महाजन की अध्यक्षता में होली महोत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री साईं कालेज के मालिक एसके पुंज, परवीन बाबा, बाबा बंटी शाह और व्यापार मंडल पठानकोट ने प्रधान नरेश अरोड़ा, चाचा वेद प्रकाश महाजन, अमित नैय्यर, अकाली दल के प्रधान पिंटू कनवर, वकील राणा, स्वामी राज ऋषि ने हिमाचल से शिरकत की। अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया फूलों की होली खेली गई। संजू एंड पार्टी के कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियां पेश की। कार्यक्रम के दौरान सुनील शहजादा एंड पार्टी की ओर से कव्वालियों का रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया गया। इस मौके पर मस्तराम, सुरेश कुमार बब्बू, हरि सिंह, रिशु बलजीत सिंह, अश्विनी काला, राकेश सूरी, विनोद शर्मा, बैजनाथ कौशल, अभिषेक शर्मा, संजीव त्रेहण, संदीप सिंह, प्रिंस सब्रवाल, अश्विनी सब्रवाल, अजय कुमार दीनानगर से पवन कुमार, दीनानगर से राजू बाबा, विजय बाबा मौजूद थे।
शिवसेना पंजाब के होली महोत्सव में नृत्य करते कलाकार।