- Hindi News
- National
- Pathankot News Sri Krishna Drama Club Performs Holika Dahan At Ramlila Ground For The First Time
श्री कृष्णा नाटक क्लब ने पहली बार रामलीला ग्राउंड में किया होलिका दहन
पठानकोट |होली पर श्री कृष्णा नाटक क्लब रामलीला ग्राउंड की ओर से प्रधान की अध्यक्षता में जिला पठानकोट में पहली बार होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगों से दूर रहकर सभी सदस्यों द्वारा बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेकर होलिका दहन किया। होलिका दहन ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मेजर सुरेश खजूरिया ने शिरकत की। इस मौके पर प्रधान अशोक शर्मा, उपप्रधान पवन लाडी, केवल कृष्ण महाजन, खरैती लाल छावडा, रोहित भूरा, डा. संजय शर्मा, यशपाल कालिया, प्रवीण टिनू, ब्रहम, रमन, कार्तिक वडैहरा भी थे।