सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम करवाया
सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालाचक्क रोड सुजानपुर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन अशोक पावा, एमडी मधु पावा व प्रिंसिपल राकेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया और सभी को होली का रंग लगाया।
बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के चेयरमैन अशोक पावा ने कहा कि इस प्रकार के त्यौहार आपस में भाईचारे का संदेश देते है, इसलिए हमें इन त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। इसके साथ ही होली खेलते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें व जल की बर्बादी न करें।
सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाए कार्यक्रम में मौजूद चेयरमैन अशोक पावा, एमडी मधुपावा व स्टूडेंटस।