विद्यार्थियों ने भंगड़ा और कोरियाग्राफी पेश की
टिन्नी टॉयज स्कूल की ओर से डायरेक्टर इंजीनियर गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में स्कूल का ग्रेजुएशन-डे धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. एमएल अत्री व उनकी प|ी सविता अत्री और स्कूल के चेयरमैन विपिन गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूल की ओर से ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें छोटे बच्चों ने डांस, स्किट आदि कर आए मेहमानों व अभिभावकों का मन मोहा। मुख्यातिथि ने स्कूल से पास बच्चों को ग्रेजुएशन ड्रेस, कैप व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि डा. एमएल अत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स की सराहना की। कार्यक्रम के विशेषातिथि स्कूल चेयरमैन लायन विपिन गुप्ता ने स्कूल की तरक्की व ग्रेजुएशन-डे की स्कूल मैनेजमेंट व बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी। मुख्यातिथि डा. एमएल अत्री और स्कूल के चेयरमैन लायन विपिन गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके समस्त स्कूल स्टाफ, स्टूडेंट्स व उनके अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स। (दाएं) अतिथि एमडी डॉ. एमएल अत्री, सविता अत्री को सम्मानित करते डायरेक्टर इंजी. गौरव गुप्ता, चेयरमैन विपिन गुप्ता।-भास्कर