पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News The Car Overturned On The Roadside The Driver Was Injured Due To A Nap Near Barath Sahib Road

बारठ साहिब अड्‌डे के पास झपकी अाने से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटी, चालक जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट-अमृतसर हाईवे बारठ साहिब अड्डे के पास चालक को नींद की झपकी अाने से कार अनियंत्रित होकर पलटे खाते हुए हाइवे किनारे पलट गई। हादसे में तारागढ़ का रहने वाला चालक जख्मी हुआ है। घटना शनिवार रात की है। रात को पठानकोट से कार चालक तारागढ़ जा रहा था। कार चालक के मुताबिक वह जब पठानकोट-अमृतसर हाईवे बारठ साहिब अड्‌डे के पास पहुंचा तो उसे लगा कि अचानक किसी ने बाइक को मोड़ा, जिससे उसने ब्रेक लगाई तो कार अनियंत्रित होकर 4-5 पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...