- Hindi News
- National
- Pathankot News The Couple Attacked The Shop The Mother And Son Were Named
दुकान में घुसकर दंपति पर हमला, मां व बेटा नामजद
दुकान में घुसकर दंपति पर हमला करने और हाथापाई में महिला के कपड़े फाड़ने के आरोप में सदर थाने में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज कर हमला करने वाले युवक शुलभ को पकड़ लिया है जबकि महिला फरार है। शिकायतकर्ता घरोटा निवासी रजनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी घरोटा बाजार में शूज और चप्पलों की दुकान है। वह रोजाना की तरह दुकान पर बैठी थी। इस दौरान उसका बेटा गिर गया और दवा नहीं लगवा रहा था। उसके पति ने ऊंची आवाज में गाली निकाल दी। इस दौरान वहां से गुजर रही युवती ने समझा कि उसे गाली निकाली है। थोड़ी देर बाद युवती की मां व उसका भाई उनकी दुकान पर आए और उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक ने उसके गले से पकड़ा और कपड़े फाड़ डाले। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्ट्ठे हो गए। उक्त लोग उन्हें जान से मारने की धमकियां देते रहे और दुकान का काफी नुकसान किया। उधर पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला की शिकायत के आधार पर शुलभ अभिनंदन व रजनी निवासी घरोटा के खिलाफ 323,354, 452,506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।