- Hindi News
- National
- Pathankot News The Couple Was Sleeping On The First Floor The Thieves Stole Jewelry And Cash From The Room On The Third Floor
पहली मंजिल पर सो रहा था दंपति, चोर थर्ड फ्लोर पर कमरे से गहने-नकदी चुराकर ले गए
जिले व शहर में चोरियां व स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने कच्चे क्वार्टर में एक घर में घुसकर बारिश का फायदा उठाते हुए अलमारी का ताला पेचकस से तोड़कर 75 हजार रुपए के गहने व 5 हजार नकदी चुरा ली। परिवार को इसका पता तब चला वह जब शनिवार सवेरे 7 बजे उठकर घर की तीसरी मंजिल पर गए, तो देखा कि कमरा का दरवाजा खुला था और अलमारी के अंदर बाहर सामान बिखरा पड़ा था। इसे देख कर दंपति के होश उड़ गए। पारिवारिक सदस्यों ने अलमारी को चेक किया तो उसमें नकदी व ज्वेलरी चोरी थी। दंपति ने इसकी सूचना मोहल्ले के पार्षद व थाना डिवीजन नंबर-2 में दी। बता दें कि एक सप्ताह में जिले के अंदर चोरी, स्नेचिंग व वाहन चोरी की 12वीं वारदात है। इनमें से पुलिस एक भी ट्रेस नहीं कर पाई है।
कच्चे क्वार्टर के रहने वाले जंगी लाल व प|ी शारदा ने बताया कि उनका 3 मंजिल मकान है। तीसरी मंजिल पर बेटा व बहू रहते हैं, जो रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। वह शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद पहली मंजिल पर रात करीब 12 बजे सो गए। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने नीचे वाले दरवाजे की कुंडी लगाई थी। बारिश का फायदा उठाते हुए चोर नीचे से घर में घुसे और तीसरी मंजिल पर कमरे का दरवाजा खोलकर पेचकस से अलमारी के ताले तोड़कर सामान चुरा ले गए। दंपति के मुताबिक चोरों ने अलमारी को पेचकस से खोलकर 5 हजार रुपए नकदी, एक सोने का टिका, एक नथ, एक अंगूठी, कांटे की जोड़ी चुरा ली। उन्होंने इसकी सूचना थाना डिवीजन नंबर-2 को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दंपति की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कच्चे क्वार्टर एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी करने वालों का सुराग लगाकर जल्द पकड़ा जाएगा।
घर में हुई चोरी की जानकारी देते जंगी लाल व प|ी शारदा समेत परिवारिक सदस्य