पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News The Couple Went To Play Holi With Friends The Thieves Took Jewelry And Cash From Behind

दोस्तों के साथ होली खेलने गया दंपति, पीछे से चोर घर से गहने और नकदी ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव बघार के रहना वाला दंपति दोस्तों के साथ होली खेलने बाहर गया था, पीछे चोरों ने घर से गहने, कैश और एलईडी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। रात को प|ी-पति घर लौटे तो गेट का ताला खोल कर देखा घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा था। कमरे में पड़ी अलमारी भी खुली थी। यह सब देखकर दोनों के होश उड़ गए। उन्होंने अलमारी चैक की तो उसमें से गहने, नकदी, एलईडी व सामान गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने आकर जांच की।

घर के मालिक वरिंदर कुमार ने बताया कि वह अध्यापक है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर 2 बजे वह प|ी राजकुमारी के साथ पठानकोट में रहते दोस्तों के घर होली मनाने गए थे। रात को करीब साढ़े 9 बजे वापस लौटे और उन्होंने मेन गेट पर ताला खोलकर अंदर कमरों में सामान बिखरा देखा। वरिंदर कुमार के मुताबिक चोर साइड की गली से दीवार फांद कर घर में घुसे। उनके मुताबिक चोर अलमारी से 52 हजार रुपए कैश, 5 लाख रुपए के गहने, 42 इंच की एलईडी और अन्य सामान चुरा कर ले गए। वहीं, पुलिस एरिया में लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है।

अलमारी चैक करते वरिंदर कुमार।
खबरें और भी हैं...